मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल, जिसे https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ के नाम से भी जाना जाता है, एक सरकारी पोर्टल है, जो राज्य में भूमि अभिलेखों से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है। यह पोर्टल नागरिकों को अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, नक्शे, और भूमि रिकॉर्ड्स ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने की सुविधा देता है।
Bhulekh MP पोर्टल को 1 मई 2017 को लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन उपलब्ध कराना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था, जिससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता कम हो।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
मध्यप्रदेश शासन के भू-अभिलेख पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत सूची निम्नलिखित है। यह पोर्टल नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी और सेवाओं तक ऑनलाइन पहुँच प्रदान करता है, जिससे कार्यालयों में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। सभी सेवाएँ वास्तविक समय में अपडेट होती हैं और डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपियाँ उपलब्ध कराती हैं।
| क्र.सं. | सेवा का नाम |
|---|---|
| 1 | भूमि रिकॉर्ड खोजें |
| 2 | भूमि रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि (खसरा, खतौनी, नक्शा) |
| 3 | रिकॉर्ड रूम से स्कैन किए गए रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि |
| 4 | राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि |
| 5 | भूमि राजस्व का भुगतान |
| 6 | भूमि उपयोग डायवर्सन आवेदन |
| 7 | भूमि पर सिविल न्यायालय में मामले |
| 8 | भूमि पर जमानत का विवरण |
| 9 | बैंक बंधक और हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड के अद्यतन के लिए आवेदन |
खसरा / खतौनी या भू-अभिलेख प्रतिलिपि देखें
- सबसे पहले, MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट - https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाकर "भू-अभिलेख" विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें "YES" बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर, जिला, तहसील, और गाँव का चयन करें।
MP खसरा खतौनी को देखने के तीन तरीके हैं:
- मालिक (भू-स्वामी) के नाम से:
भू-स्वामी के नाम के सामने दिए गए रेडियो बटन पर क्लिक करें, नाम दर्ज करें, फिर खसरा या प्लॉट संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें। "विवरण देखें" बटन पर क्लिक करने के बाद, "खसरा देखें" विकल्प चुनें, और आपकी भूमि की जानकारी सामने आ जाएगी। - खसरा संख्या से:
"खसरा संख्या" विकल्प चुनें, फिर ब्लॉक या खसरा का चयन करें। कैप्चा कोड दर्ज करके "विवरण देखें" पर क्लिक करें। इसके बाद, भूखंड से संबंधित जानकारी पेज पर "खसरा देखें" बटन पर क्लिक करके भूमि रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। - प्लाट संख्या से:
प्लॉट संख्या का चयन करें, कैप्चा भरें और "विवरण देखें" पर क्लिक करें। इसके बाद, "भूखंड से संबंधित जानकारी (खतौनी)" पेज में "खसरा देखें" पर क्लिक करें और जानकारी देखें।
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करें
MP भूलेख पोर्टल पर डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि को कैसे प्राप्त करने के लिए नागरिक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन / लॉग इन करना पड़ेगा, इसके बाद ही इसे एक्सेस किया जा सकता है, पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तृत रूप से समझाई गई है.
लॉग इन / रजिस्ट्रेशन करें
- MP भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मेन्यूबार में स्थित "Login" बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुलने पर, यदि आपके पास पहले से लॉग इन आईडी और पासवर्ड है, तो उसका उपयोग करके लॉग इन करें। (यदि आपने पहले से रजिस्टर किया हो तो)
- यदि आपने पोर्टल पर रजिस्टर नहीं किया है, तो "Register As Public User" बटन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉग इन आईडी, आवेदक का नाम, पिता का नाम और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- अब पता, मोहल्ला, लैंडमार्क, राज्य, जिला, तहसील, पिनकोड, मेल आईडी, मोबाइल नंबर और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरें। इसके साथ-साथ कैप्चा कोड भी दर्ज करें।
- अंत में, नीचे दिए गए "पंजीकृत करें (Register)" बटन पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा, जिसका उपयोग करके आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
भू-अभिलेख प्रतिलिपि देखें
- लॉग इन करते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको "भू-अभिलेख प्रतिलिपि (Copy Of Land Records Light)" पर क्लिक करना होगा.
अब आपके सामने खसरा विवरण से सम्बंधित एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जिला, तहसील और गाँव का चुनाव करना होगा, इसके बाद आपको निम्नलिखित तरीकों से देख सकते हैं-
- भू-स्वामी
- खसरा संख्या
- प्लाट संख्या
- निष्क्रिय संख्या
में से किसी एक के रेडियो बटन पर क्लिक करके दिए हुए बॉक्स में चुनाव करना होगा, फिर दिए हुए कैप्चा को दर्ज करके "विवरण देखें" वाले बटन पर क्लिक करें, फिर नीचे आपके भूमि का विवरण आ जाएगा, उसमें आपको नीचे दिए हुए चयन करें के विकल्प का चुनाव करें.
- इसके बाद नीचे और जानकारी आ जाएगी, उसमें आपको अभिलेख का प्रकार का चयन करके नीचे दिए हुए "प्रतिलिपि शुल्क" वाले बटन अपर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपके समाने एक छोटा सा पेज आ जाएगा, उसमें आपको "प्रतिलिपि हेतु आवेदन" से सम्बंधित जानकारी आ जाएगी, उसमें आपको प्रतिलिपि देखें वाले अनुभाग में "EYE" बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करके आप डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि को डाउनलोड कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश राज्य में भू-नक्शा कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको एमपी भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट (https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/) पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको "भू-भाग नक्शा (Land Parcel Map)" वाले बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही आपके सामने पॉप अप के रूप में एक डायलॉग बॉक्स के अनुसार का ही एक पेज प्रकट होगा, उसमें आपको दो विकल्प दिखाई देंगे, जो की निम्नलिखित हैं -
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं ?
- क्या आप भूखंड का प्रामाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं ?
में से पहले विकल्प पर क्लिक करके "YES" वाले बटन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपके सामने भू - नक्शा के नाम से एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जिला, तहसील और गाँव का को चुनना होगा.
- फिर नीचे की तरफ दिए हुए कैप्चा को बॉक्स में दर्ज करना होगा, इसके बाद आपको "नक्शा देखें" बटन पर क्लिक करना होगा.
- ऐसा करके आप भू नक्शा को देख सकते हैं.
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
मध्यप्रदेश शासन के भू-अभिलेख पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत सूची निम्नलिखित है। यह पोर्टल नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी और सेवाओं तक ऑनलाइन पहुँच प्रदान करता है, जिससे कार्यालयों में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। सभी सेवाएँ वास्तविक समय में अपडेट होती हैं और डिजिटल रूप से प्रमाणित प्रतिलिपियाँ उपलब्ध कराती हैं।
| क्र.सं. | सेवा का नाम |
|---|---|
| 1 | भूमि रिकॉर्ड खोजें |
| 2 | भूमि रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि (खसरा, खतौनी, नक्शा) |
| 3 | रिकॉर्ड रूम से स्कैन किए गए रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतिलिपि |
| 4 | राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि |
| 5 | भूमि राजस्व का भुगतान |
| 6 | भूमि उपयोग डायवर्सन आवेदन |
| 7 | भूमि पर सिविल न्यायालय में मामले |
| 8 | भूमि पर जमानत का विवरण |
| 9 | बैंक बंधक और हाइपोथेकेशन के लिए भूमि रिकॉर्ड के अद्यतन के लिए आवेदन |
हेल्पलाइन
किसी भी सेवा या सहायता के लिए आप नीचे दिए गए विवरणों पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं:
| आयुक्त भू-अभिलेख | मध्य प्रदेश शासन |
| पता | राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी, नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.), पिन कोड:- 474009 |
| संपर्क करें | 18002030311 (टोल फ्री) |
| ईमेल | clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in |